BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर के वार्ड नंबर 10 में किया गया भागवत का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 5, 2021

नैनपुर के वार्ड नंबर 10 में किया गया भागवत का आयोजन



रेवांचल टाइम्स-  कहते हैं कलयुग में  भागवत कथा ही एक ऐसी कथा है जिसे सुनकर व्यक्तियों का दुख दर्द सभी दूर हो जाते हैं और साथ ही व्यक्ति का जुड़ाव सीधे भगवान से हो जाता है वही  कहते हैं कि  भागवत कथा  भक्ति से भगवान से मिलने का सीधा रास्ता है  जिससे व्यक्ति सीधे  भगवान के समीप हो सकता है नैनपुर के वार्ड नंबर 10 शांतिनगर में जन सहयोग से भागवत कथा का आयोजन किया गया इस कथा में छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ से आए महाराज रमेश जी के द्वारा कथा वाचन की जा रही है कथा के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया  यात्रा में 51 कलश  महिलाओं ने अपने सर पर रख कर भ्रमण किया एवम सैकड़ों की संख्या में आमजन नजर आए यह कलश यात्रा वार्ड नंबर 10 से होते हुए संपूर्ण नगर में भ्रमण करने के बाद शांति नगर में कलश यात्रा का समापन किया गया तत्पश्चात महाराज के द्वारा भागवत कथा का वाचन लोगों के सामने किया गया भागवत कथा आयोजन 3 अप्रैल से प्रारंभ की गई है जिसका समापन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा इस कथा में भारी मात्रा में श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब देखा जा रहा है कथा शुरू होती है सैकड़ों की तादात में वार्ड वासी एवं शहर के सभी श्रद्धालु भक्तों भी कथा सुनने आ रहे हैं वहीं वार्ड वासियों का कहना है कि वार्ड में पहली बार भागवत कथा हो रही है जिससे हमें बहुत ही आनंद मिल रहा है वही कोरोना की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए भागवत कथा का कार्यक्रम किया जा रहा है

No comments:

Post a Comment