BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पहले की निर्मम हत्या फिर शव के 5 टुकड़े कर 400 फिट गहरे गड्ढे में डाला, निकालने में लगे 6 दिन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 5, 2021

पहले की निर्मम हत्या फिर शव के 5 टुकड़े कर 400 फिट गहरे गड्ढे में डाला, निकालने में लगे 6 दिन


 

भुज। गुजरात (Gujarat) के भुज (Bhuj) में अदालत ने 19 साल के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के केस में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। दोषी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। दोषी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर उसकी कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, देवांग बिजनेस के सिलसिले में मांडवी के नाना भालिया गांव में दोषी राम के घर जाय करता था। फिर कुछ दिन के बाद राम को शक हुआ कि देवांग और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है। दोषी खेमराज और नारान ने देवांग को राम की पत्नी से न मिलने की चेतावनी भी दी। मगर देवांग ने इस बात को नहीं मानी। फिर राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर देवांग को मार डालने की योजना बनाई।

दोषियों के प्लान के अनुसार, 12 फरवरी 2018 को देवांग को खेत पर मिलने के लिए बुलाया। देवांग अपने माता-पिता से यह कहकर निकला कि वह काम से जा रहा और अगली सुबह वापस आएगा। जिस समय देवांग खेत पर पहुंचा तो राम उसे तालाब की ओर ले गया, जहां खेमराज और नारान उसका इंतजार पहले से ही कर रहे थे। वहां पहुंचकर राम ने देवांग को रस्सी से बांध दिया। तीनों ने बेरहमी से देवांग की हत्या कर दी। फिर तीनों ने देवांग के शव को ठिकाने लगाने का निर्णय कर लिया।

दोषियों ने देवांग के शव को एक बोरवेल में फेंकने के लिए सोचा मगर उसका मुंह काफी छोटा होने की वजह से शव उसमें नहीं जा रहा था। फिर वो पास के खेत से एक कुल्हाड़ी लेकर आए और देवांग के शव के 5 टुकड़े कर दिए। उसके बाद उन टुकड़ों को 400 फीट गहरे बोरवेल में फेंक दिए।

No comments:

Post a Comment