BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलचुरी सेना की अभिनव पहल- बेजुबानों के लिए “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान चलायेगा 13 अप्रैल से शुरु होगा अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 12, 2021

कलचुरी सेना की अभिनव पहल- बेजुबानों के लिए “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान चलायेगा 13 अप्रैल से शुरु होगा अभियान


रेवांचल टाइम्स  - छिंदवाड़ा कलचुरी कलार समाज के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसा की सर्वविदित है कलचुरी सेना परिवार प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र के पहले दिन हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर के सार्वजनिक स्तर पर सकोरे वितरण का कार्यक्रम आयोजित करता आया है। पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के कारण और कोरोना महामारी संक्रमण के चलते यह आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष भी बढते कोरोना संक्रमण के चलते कलचुरी सेना परिवार ने सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम नही करने का फैसला लिया है। लेकिन बेजुबान पक्षियों के भोजन और पानी की व्यवस्था के लिए कलचुरी सेना ने इस अभियान को आन लाइन करने का फैसला लिया है जिसके तहत कलचुरी सेना परिवार के सदस्य घर पर ही रहकर हिन्दू  नववर्ष के पहले दिन 13 अप्रैल को अपने अपने घरों पर पक्षियों के लिए पानी भरने का सकोरा रखेंगे एवं एक सेल्फी लेकर सकारात्मक संदेश  के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगें। कलार समाज के इस अभियान में अन्य समाज के बंधु में सहयोग करें ताकि बेजुबान पक्षियों को भोजन और पानी मिल सके। अभियान को सफल बनाने समाजिक बंधुओं से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा अपने घरों पर सकोरे रखने की अपील भी कि है। 

सेल्फी विथ सकोरा कलचुरी सेना परिवार

No comments:

Post a Comment