रेवांचल टाइम्स - सिवनी 26 अप्रैल 21/जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लोकेश चौहान ने बताया कि 01 मई 2021 से 18 से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों को भी कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वेवसाईट www.cowin.gov.in पर अपना पंजीयन कराना होगा। इस वेवसाईट पर 28 अप्रैल 2021 से पंजीयन प्रारंभ किया जा रहा है। डॉ चौहान ने बताया कि कोविड वेक्सीन का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है ,और इससे डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आम जन इस टीके के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। कोविड वैक्सीन कोरोना संक्रमण से रोकथाम में प्रभावी साबित हुआ हैं। अनेकों संस्थाओ द्वारा किये गए सर्वे में वैक्सीनेशन उपरांत संक्रमित हुए मरीजों का रिकवरी रेट अन्य मरीजों की तुलना में बेहतर रहा हैं। अत: स्वयं को एवं अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 18 से 45 वर्ष आयु के लोग वेबसाईट पर अपना पंजीयन करायें और निर्धारित तिथि को अपने दस्तावेज के साथ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवाने आयें। 45 वर्ष से अधिक की आयु के लोगो का टीकाकरण लगतार जारी है।
Tuesday, April 27, 2021
Home
india
Madhya Pradesh
mandla
sivni
Top
18 वर्ष से अधिक के युवा कोविड टीकाकरण के लिए पोर्टल पर 28 अप्रैल से पंजीयन करायें
18 वर्ष से अधिक के युवा कोविड टीकाकरण के लिए पोर्टल पर 28 अप्रैल से पंजीयन करायें
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# sivni
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
sivni,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment