BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: शादी को लेकर ये नियम तुरंत हुआ लागू.....आप भी भी जाने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 27, 2021

मण्डला: शादी को लेकर ये नियम तुरंत हुआ लागू.....आप भी भी जाने

 



अब सामाजिक विवाह में अधिकतम 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे

एसडीएम मंडला द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

 

मण्डला 27 अप्रैल 2021

अनुविभागीय दंडाधिकारी मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 20 अप्रैल को प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में सभी तरह के सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सार्वजनिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों का एकत्रित होना पूर्णतः वर्जित किया गया था, साथ ही बाद में प्राप्त निर्देश अनुसार इस कार्यालय से जारी सामाजिक विवाह के समस्त अनुमति मान्य की जाती है। अनुविभागीय दंडाधिकारी मंडला ने बताया कि सामाजिक विवाह समारोह में व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की गई है। यह प्रतिबंध 27 अप्रैल से सम्पन्न होने वाले सभी वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

No comments:

Post a Comment