रेवांचल टाइम्स -चौरई लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों व अन्य गंभीर रूप से पीड़ितों को इलाज हेतू लाने व ले जाने में चौरई विधानसभा के चाँद व अन्य क्षेत्रों में एम्बुलेंस न होने के कारण मरीजों को 108 की सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है जिसे आने में कभी-कभी घंटो लग जाते है इस परिस्थिति में मरीजों की हालत ओर खराब होने की स्थिति रहती है।
विधानसभा के चाँद तहसील के साथ अन्य क्षेत्रों चौरई व बिछुआ में एम्बुलेंस की कमी को देखते हुये क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों की माँग पर चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने अपनी विधायक निधि से 19 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान।की है जिसकी क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चाँद होगी। वर्तमान में इस एम्बुलेंस का उपयोग चाँद के अलावा चौरई व बिछुआ के मरीजों के लिये उपयोग किया जा सकेगा।

No comments:
Post a Comment