BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इम्यूटी मजबूत करने के लिए पिएं ये चाय, कोरोना काल में इसका सेवन है बहुत फायदेमंद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 29, 2021

इम्यूटी मजबूत करने के लिए पिएं ये चाय, कोरोना काल में इसका सेवन है बहुत फायदेमंद



अक्सर लोगों के दिन की शुरूआत चाय के साथ होती है। ऐसे में सौंफ और जीरे से बनी चाय पीना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। यह शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसी बीच आज हम आपको सौंफ और जीर से बनी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। वहीं कोरोना काल में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

पानी -1 कप

सौंफ - 1/2 चम्मच

जीरा - 1/2 चम्मच

अदरक का टुकड़ा - 1/2 इंच

शहद

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में पानी डालें।

- फिर अब इसमें सौंफ, अदरक और जीरा डालकर उबाल ले।

- फिर तकरीबन 5-7 मिनट तक इसे अच्छे से उबालकर एक गिलास में छानें।

आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। आपकी सौंफ-जीरा चाय तैयार है।

No comments:

Post a Comment