BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किल कोराना-2 अभियान के तहत 22 अप्रैल से 7 मई तक स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग का संयुक्त सर्वे कार्य जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 25, 2021

किल कोराना-2 अभियान के तहत 22 अप्रैल से 7 मई तक स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग का संयुक्त सर्वे कार्य जारी



मण्डला 25 अप्रैल 2021 जिले में कोरोना संक्रमण को राकने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग में घर-घर संदिग्ध मरीजों की जांच का कार्य आरंभ किया है जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के द्वारा संयुक्त दल का गठन कर सर्वे का काम 22 अप्रैल से 7 मई तक किया जा रहा है इसके लिए जिले भर में एक साथ प्रत्येक ग्राम के लिए टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में 4-5 सदस्य रहेंगे जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। इसमें टीम द्वारा परिवार के सदस्यों के सम्बंध में जानकारी, किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने की जानकारी, बुखार, सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारीयों के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। जांच टीम में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता एम.पी.डब्ल्यू. सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका टीम में शामिल है। टीम द्वारा परिवार के किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण होने पर इसकी जानकारी तत्काल सेक्टर डॉ. या बी.एम.ओ. को देंगे, यही नहीं कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज की पहचान पर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था बनायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया की जिले की पूरी अबादी का सर्वेक्षण कार्य 7 मई तक पूरा करना है। डॉ. सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण टीम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक सर्वे का काम संचालित है। जांच में ऑक्सीजन लेवल कम होने वाले मरीजों पर भी निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण के साथ ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे पाया जाता है तो उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जायेगा जबकि संक्रमण के सामान्य लक्षण मिलने पर सेक्टर मेडिकल अधिकारी या बी.एम.ओ. की सलाह पर उसे होम क्वारेंटाईन की सलाह देते हुए दवाईयां उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाती है।

डॉ सिंह ने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों पर पड़ने की सम्भावना बनी है इसको देखते हुए सर्वे के दौरान गर्भवती महिला की सांस की समस्या, सर्दी, खांसी या अन्य समस्या पाये जाने पर पूरी जांच के निर्देश दिये गए हैं।

दिनांक 24 अप्रैल तक कुल 57398 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 245256 जनसंख्या का सर्वे किया जा चुका है।


No comments:

Post a Comment