मण्डला 25 अप्रैल 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, एवं सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की अनुविभागवार स्थिति जानी। उन्होंने जनपदवार कोरोना संक्रमण के मामले तथा कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी एसडीएम कंटेनमेंट क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही कंटेनमेंट क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्यता कराएं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया जाए। जिले के जीएनएम एवं सेमरखापा कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों को तत्काल भर्ती कराएं। होम आइसोलेशन में मरीजों को न रखें। कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एडीएम को कंटेनमेंट क्षेत्र में जरूरी स्टॉफ एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराने जरूरी स्टॉफ की तैनाती तथा अत्यावश्यक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में प्रवासियों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सीओ जनपद को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्यता कराएं तथा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम मीना मसराम तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Sunday, April 25, 2021
Home
india
Madhya Pradesh
mandla
Top
अब होम आइसोलेशन के स्थान पर संस्थागत आइसोलेशन कराएं, कंटेनमेंट क्षेत्रों में दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करायें- हर्षिका सिंह

Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment