BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 201 हुई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, April 7, 2021

जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 201 हुई




 रेवांचल टाइम्स    6 अप्रैल को 39 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए, 14 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज


     06 अप्रैल को प्राप्त रिपोर्ट में जिले के 39 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। 14 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर 06 अप्रैल को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 201 हो गई है।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि इस प्रकार बालाघाट जिले में 06 अप्रैल 2021 तक कुल 3639 कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 3420 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 18 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 201 मरीजों में से 147 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 33 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 14 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर रखा गया है और 07 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 06 अप्रैल 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 93 हजार 354 सेंपल लिए जा चुके हैं।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment