भोपाल। सत्ता में आने के बाद से ही मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का पूरा फोकस रोजगार पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच से भी कई बार ऐलान कर चुके है कि मध्यप्रदेश में हर महीने एक लाख रोजगार (Employment) के अवसर होंगे। हर साल 12 लाख रोजगार के अवसर प्रदेश में बनाए जाएंगे। इसी कड़ी में गुरुवार को 8 अप्रैल को 45 जिलों में प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे।
दरअसल, नौकरी की राह देख रहे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार (Employment) से जुड़ी बड़ी खबर है। गुरुवार 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे।जिससे 30 हजार रोजगार के अवसर खुलने की संभावना है।इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मिंटो हॉल में प्रात: 11 बजे होने वाले इस राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में उत्कृष्ट MSME इकाईयों एवं स्टार्टअप (Startup) का सम्मान और जिलों के उद्यमियों से संवाद भी मुख्यमंत्री चौहान द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश (Aatmanirbhar Madhya Pradesh)
के सकंल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया गया है। स्व-रोजगार को बढ़ाने के लिये सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (Industries) में बढ़ते निवेश (Investment) से प्रदेश सरकार (MP) का संकल्प पूरा होगा। इसके साथ ही प्रदेश में उद्योग निवेश को बढ़ावा देने और स्टार्ट योर बिजनेस इन 30 डेज (Start Your Business in 30 Days) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वही एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने दावा किया है प्रदेश में पहली बार एक साथ 45 जिलों में भूमि पूजन और लोकार्पण होगा। आजतक शायद ही पूरी दुनिया में एक साथ इतनी इंडस्ट्रीज का भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ होगा। सरकार का लक्ष्य 2022 तक 5 हजार इंडस्ट्रीज अपना प्रोडक्शन चालू और 2 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के साथ-साथ 5 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिले है। 8 अप्रैल को बताएंगे कि कौन-कौन से उद्योग है और कितना निवेश किया जाएगा और कितनों को रोजगार मिलेगा।

No comments:
Post a Comment