BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डरावनी हुई कोरोना की रफ्तार ....24 घंटे में पहली बार सामने आए इतने केस .......बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 6, 2021

डरावनी हुई कोरोना की रफ्तार ....24 घंटे में पहली बार सामने आए इतने केस .......बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता

                   


                             

    269 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर, 06 अप्रैल 2021

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार छह अप्रैल को 148 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1766 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 269 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 148 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 549 हो गई है और रिकवरी रेट 90.25 प्रतिशत हो गया है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 269 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 551 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 275 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1727 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2404 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment