मण्डला 6 अप्रैल 2021
जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए शासन से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के उद्देश्य से ग्राम से लेकर जनपद एवं अनुविभाग स्तर पर रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों के पालन की समझाईश दी जाती है। साथ ही दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाती है। इसी क्रम में 5 अप्रैल को मंडला में कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर 2050 रूपए की राशि का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार 5 अप्रैल को घुघरी तहसील के अंतर्गत 1800 रूपए की तथा 6 अप्रैल को 6 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। निवास नगर परिषद् में 37 व्यक्तियों पर 790 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई तथा 37 मॉस्क का निःशुल्क वितरण भी सुनिश्चित किया गया। प्रशासन द्वारा दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। नैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत रोको-टोको अभियान के तहत् मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले 53 लोगों पर 2650 रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी प्रकार बम्हनी, अंजनिया, निवास, नगरपालिका परिषद भुआबिछिया, मोहगांव एवं नारायणगंज में भी रोको-टोको अभियान के तहत् चालानी कार्यवाही की गई।




No comments:
Post a Comment