BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: किल कोरोना अभियान-2 के तहत् स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अब घर-घर किया जा रहा दवाई वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 29, 2021

मण्डला: किल कोरोना अभियान-2 के तहत् स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अब घर-घर किया जा रहा दवाई वितरण



मण्डला 29 अप्रैल 2021



 

जिले में कोरोना संक्रमण को राकने के लिए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा किल कोरोना वायरस अभियान दो के तहत् घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की स्वास्थ्य जांच का कार्य किया जा रहा है। यह सर्वे 22 अप्रैल से 7 मई तक किया जा रहा है। किल कोरोना अभियान के तहत अब कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार घर-घर की जाने वाली स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अब दवाई वितरण भी किया जा रहा है। सर्वे दल घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच कराने के पश्चात प्रत्येक परिवार को दवाई किट भी उपलब्ध करा रहा है। साथ ही आवश्यक होने पर सैंपल एवं होम आइसोलेशन जैसी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। इसी क्रम में आज बिछिया, नैनपुर एवं मंडला अनुविभाग में सर्वे दल द्वारा आम जनों को दवाई का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। किल कोरोना अभियान में जिले भर में एक साथ प्रत्येक ग्राम के लिए टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में 4-5 सदस्य है जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण कर रहे हैं। इसमें टीम द्वारा परिवार के सदस्यों के सम्बंध में जानकारी, किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने की जानकारी, बुखार, सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारीयों के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। जांच टीम में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता एम.पी.डब्ल्यू. सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका टीम में शामिल है। टीम द्वारा परिवार के किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण होने पर इसकी जानकारी तत्काल सेक्टर डॉ. या बी.एम.ओ. को देंगे, यही नहीं कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज की पहचान पर तत्काल उसे संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर या जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था बनायेंगे। 28 अप्रैल तक कुल 126654 घरों का सर्वे किया जा चुका है

No comments:

Post a Comment