रेवांचल टाइम्स। कोरोना महामारी का संकट और मण्डला की स्वास्थ्य सुविधाओं से आप सभी जिले वासी भलीभांति परिचित है बहुत ही संकट भरा समय है। इस समय विधायक डॉ मर्सकोले ख़ुद दूसरी बार संक्रमित हुये है जिससे शारीरिक रूप से बहुत कमजोर भी हो गए है साथ ही डॉ मर्सकोले ने बताया कि मेरी माँ भी कोरोना से संक्रमित है जो आईसीयू मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती है अतः मै मानशिक रूप से भी, साथ ही मेरा स्टाफ भी संक्रमित होने से कार्यालय अव्यवस्थित हो गया है पर मेरा बड़ा परिवार मेरी विधानसभा क्षेत्र भी है थोड़ी देर से ही सही, पर इस बीच मेरे पूरे विधानसभा क्षेत्र में किन किन मशीनरी और मेडिकल व्यवस्थाओं की जरूरत है वो एकत्रित किया और उसी आधार पर आज
विधायक निधि 2021-22 से कोरोना मरीजों की व्यवस्थाए हेतु निवास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीजाडांडी, नारायांगज, निवास, मोहगांव, बम्हनी, और मण्डला मुख्यालय की स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पताल मण्डला को निधि आवंटित कर कोरोना मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन कॉन्सेन्टरतोर,मास्क,कैप सैनिटाइजर, सफाई समान,ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीपी किट, सीबीसी मशीन, प्लस प्लस एक्सोमिटर,suction मशीन,नेबुलाज़र मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट्स, कैमरा टीवी, की आवश्यकताओ को पूरी की जा सके इन सबके लिए 40 लाख रुपये विधायक निधि से दिया है,
★ 6 लाख बीजाडांडी
★ 6 लाख नारायणगंज
★ 6 लाख निवास
★ 6 लाख मोहगांव
★ 1 लाख मनेरी पीएचसी
★ 11 लाख जिला चिकित्सालय मण्डला
★ 2 लाख कैमरा टीवी मरीजों के वार्ड के लिए
★1 लाख बकोरी स्वास्थ्य केंद्र कोरोना मरीजों कि व्यवस्था जुटाने
★ 1 लाख बबलिया स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों की सुविधा हेतु, जो कुल राशि 40 लाख रुपये है।
विधायक डॉ मर्सकोले यह भी बताया कि विधायक यह निधि 2021-22 से, जिसमें सामाग्री व्यवस्था बनाना या लाना है (पदेन RKS अध्यक्ष chcऔर एक चिकित्सक होने के नाते) उसमें मुझे संज्ञान में रखा जावे इससे क्वांटिटी और क्वालिटी पर नज़र रखा जा सकता है।
सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉ से चर्चा कर मूल आवश्यकताओं की लिस्ट जिससे मरीजो को सुविधाओं के अलावा चिकित्सक और स्टाफ की सुरक्षा के आवश्यक वस्तुओं की आवश्यकता को भी जाना और समझा।
साथ आज मुख्यमंत्री जी का सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस था पर मै कोरोना संक्रमित होने के कारण उस वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित नहीं हो सका पर हा एक विनय पत्र कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के लिए लिखा हूँ , जिसमें छोटी मोटी आवश्यकताओं को निधि से पूरा कर सकते हैं, परन्तु मण्डला जिला अस्पताल मेडिकल स्पेशलिस्ट और एचआर की कमी से आई आईसीयू और सिटी स्कैन चालू नहीं करा पाना शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर प्रश्नचिन्ह लगता है,
कोरोना RTPCR Test पर्याप्त नहीं होना
एंटीवायरल इंजेक्शन और टैबलेट की उपलब्धता पर्याप्त और लगातार नहीं होना मरीजों के लिए तकलीफदायक और जानलेवा सिद्ध होने से जिले में मृत्यु दर बढ़ रहा है,
ऑक्सिजन सिलेंडर जंबो साइज100 और ऑक्सीजन concentrator 5 और 10 लीटर/मिनट को कम से कम 50 तत्काल उपलब्ध कराने जिससे ऑक्सीजन बेड्स की संख्या और सुविधा बढ़ाया जा सके। इन सभी विषयों को लेकर मैं अपने पत्र में मुख्यमंत्री से उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया है।


No comments:
Post a Comment