रेवांचल टाईम्स :- निवास थानांतर्गत ग्राम वरामदाना में शाम को चली तेज हवाओं से बिजली के ट्रांसफार्मर में हुये शार्ट सर्किट से निवास के नजदीकी ग्राम वरमदाना निवासी मंजू शुक्ला के खेत में गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई । जिससे लगभग 4 एकड़ में पक कर खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। उक्त अप्रत्याशित लगी आग को बुझाने और देखने लगभग 400 लोग आसपास के एकत्रित हो गये। जबकि आग लगने की सूचना दमकल विभाग को समय पर दे दी गई फिर भी पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी तब भी फायर ब्रिगेड का कोई भी अमला घटना स्थल तक न पहुँच सका जो बेहद निंदनीय है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की अगर मौक़े पर गांव के नहीं पहुंचते तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता वही फिल हाल एक बडे क्षेत्र को आग से बचा लिया गया आग जिस स्थान में लगी थी उसके आस-पास कई गाँव सटे हुऐ थे, अगर आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो एक भीषण हादसा भी हो सकता था। आग सोर्ट सर्किट की वजह से लगी इसकी जानकारी पुलिस एवं वन विभाग की पूरी इत्तेलाह कर दिया गया है पूरी टीम मौके का मुआयना करने मे जुटी हुई है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment