BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ( प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनिया पटपरा ) - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 10, 2021

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ( प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनिया पटपरा )



मण्डला 10 अप्रैल 2021



जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनिया पटपरा में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत व टीबी जन आंदोलन के तहत निक्षय दिवस, टीबी संबंधी उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं कोविड-19 के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में 10 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनिया पटपरा में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित गतिविधि एवं निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। उक्त गतिविधि में उपस्थित आमजन, टीबी चेम्पियन्स को एनटीईपी स्टॉफ, एच.डब्ल्यू.सी. में कार्यरत् सी.एच.ओ. व उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी बीमारी एवं एनटीईपी कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं व टी.बी. संभावितों को जॉच कराने एवं कोविड-19 वेक्सिनेशन के संबंध में आवश्यक जानकारियाँ दी गई, साथ ही टीबी बीमारी से पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके टीबी चेम्पियन्स का सम्मान किया गया एवं उनके अनुभवों को भी साझा किया गया।

गतिविधियों का संचालन एस.टी.एस. श्री मुकुल तुमराम, एस.टी.एल.एस. श्री आलोक रंजन अवधवाल, सी.एच.ओ. पादरी पटपरा जिज्ञाशा परतेती, सी.एच.ओ. लिंगामाल आशा सार्वे, सुपरवाईजर श्री एस.एल. वरकड़े, ग्राम सचिव श्री भगत नंदा द्वारा किया गया। आयोजन में सेक्टर मोहनिया पटपरा से समस्त ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू. आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment