BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर के वार्ड नंबर 5 में 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वाहन की व्यवस्था कर पहुंचाया गया वैक्सीनेशन केंद्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 6, 2021

नैनपुर के वार्ड नंबर 5 में 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वाहन की व्यवस्था कर पहुंचाया गया वैक्सीनेशन केंद्र



रेवांचल टाइम्स :- एक अप्रैल से देश में कोरोना वायरस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है. सरकार के आदेश अनुसार तीसरे चरण में 45 साल से अधिक उम्र वाले वैक्सीन लगवा सकेंगे.

टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत से पहले केंद्र सरकार ने चेतावनी है कि देश में कोरोना की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.


सरकार ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि हाल में दिनों में जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले आए हैं, वहां 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना टीका लगाया जाए.


अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से होने वाली 80 फीसद मौतें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में ही हुई हैं। इससे साफ जाहिर है इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने से कोरोना से होने वाली मौतों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।


इसी तरज में आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर नैनपुर नगर के पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा वार्ड नंबर 5   के 45 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ लोगों को एकत्रित किया और वाहन की व्यवस्था कर उन्हें वैक्सीन केंद्र तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जैसा कि ज्ञात है इस समय गर्मी का मौसम है और अधिक तापमान होने की वजह से वरिष्ठ जनों को अस्पताल तक जाने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है हर किसी परिवार में वाहन की व्यवस्था नहीं होती और वैक्सीनेशन केंद्र अधिक दूर होने की वजह से पैदल चलने में भी अधिक दिक्कतें होती हैं इन सभी परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर पांच की पार्षद महोदया महेश्वरी राजपूत एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पहल की गई और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वाहन की व्यवस्था कर वैक्सीनेशन केंद्र तक पहुंचाने का कार्य किया।


भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज इस कार्य को अंजाम देने में मंडल अध्यक्ष राकेश रजक, वार्ड नंबर पांच की पार्षद महेश्वरी राजपूत, ZtoZ कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक नितिन ठाकुर, महामंत्री संजय सिसोदिया,राजेश चौहान, ममता ठाकुर,राजेश दुबे,राहुल राजपूत,विकास रजक और वार्ड के समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment