BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल मुरुम की जगह सड़क पर डाली मिट्टी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 6, 2021

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल मुरुम की जगह सड़क पर डाली मिट्टी




 डोरली से टेमनी सड़क निर्माण कार्य में किया जा रहा है गुणवत्ता हीन  सामग्री का उपयोग मुरम की जगह डाली जा रहा है मिट्टी...

रेवांचल टाइम्स :- जनपद पंचायत लाजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरली के सरपंच सचिव के द्वारा डोरली से टेमनी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता हीन  सामग्री का उपयोग कर शासन की राशि का अफरा तफरी किया जा रहा है बता दें कि सड़क निर्माण कार्य में सरपंच सचिव द्वारा मुरूम के जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है जो बारिश में भारी परेशानी का सबब होगा ग्राम डोरली से करीब 40 50 बच्चे हायर सेकेंडरी स्कूल टेमनी में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं जो बारिश में बच्चों के साथ सरपंच सचिव के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है अगर मिट्टी के जगह मुरूम का उपयोग किया जाता तो बच्चों को विद्यालय जाने में कोई दिक्कत नहीं होती मगर ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राएं साइकिल से तो क्या पैदल भी जाना दूभर होगा

इस संपूर्ण मामले की जांच स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाकर छात्र छात्राओं के हित में कार्य किया जावे एवं ऐसे दबंग सरपंच सचिव के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही किया जावे



विगत वर्ष इसी प्रकार ग्राम पंचायत डोरली के सरपंच सचिव द्वारा डोरली से मोहारा कदम टोला तक विधायक निधि से सड़क मरम्मत के नाम पर ₹ 500000 की लागत से रोड का निर्माण कार्य करवाया गया था जो बारिश में पैदल चलने लायक नहीं है चुंकी सरपंच सचिव के द्वारा शासन की राशि का अपना तरीका अपना निजी स्वार्थ शारदा जा रहा है जो जांच का विषय है


सूत्र बताते हैं कि ग्राम पंचायत डोरली के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा  मेड बंधान का कार्य करवाया गया है जिसमें फर्जी मस्टरोल भरकर शासन की राशि का अपरा तफरी किया गया।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment