BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर प्रशासन का सख्त रवैया जारी, नारायणगंज एवं नैनपुर क्षेत्र की दुकानें सील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, April 28, 2021

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर प्रशासन का सख्त रवैया जारी, नारायणगंज एवं नैनपुर क्षेत्र की दुकानें सील



मण्डला 28 अप्रैल 2021कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 7 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है एवं निर्धारित समय में अत्यावश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। जिले में अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर कोरोना नियंत्रण के दिशा-निर्देशों का राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगरी निकाय तथा जनपद के अमले द्वारा पालन कराया जा रहा है। साथ ही कर्फ्यू के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रशासन अब सख्त रवैया भी अपना रहा है। इसी क्रम में नारायणगंज एवं नैनपुर क्षेत्र में दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा दुकानें सील किया गया।



No comments:

Post a Comment