मण्डला 28 अप्रैल 2021कलेक्टर ने अर्बन क्षेत्र के किल कोरोना अभियान की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एसडीएम मंडला एवं बीएमओ बम्हनी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सघन कील कोरोना अभियान संचालित करें। मैदानी कार्यकर्ताओं एवं जांचकर्ताओं को थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर एवं जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराएं। मैदानी अमला प्रत्येक घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की सघन जांच करें तथा किसी भी प्रकार के कोरोनावायरस से सबंधित लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जरूरी दवाइयां दे एवं उनकी जांच सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि कील कोरोना अभियान के तहत दवाइयों का लगातार वितरण भी सुनिश्चित हो। आमजन सर्वे दल को सहयोग करें तथा परिवार के सदस्यों से संबंधित सभी जानकारियां सही रूप में दें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या बीमारी को छुपाने की स्थिति में ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा सकती हैं। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे दल समस्त जांच कार्य के दस्तावेज संधारण सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती सिंह ने सीएमएचओ को किल कोरोना अभियान का गंभीर सर्वे कराने एवं लगातार दवाई वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराया जाए। नए कोरोना संक्रमित मरीजों को भी अगले 24 घंटे के भीतर दवाइयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने एसडीएम मंडला को राजस्व अमले के माध्यम से मुख्यालय के निर्धारित वार्डों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने तथा सर्वे का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment