BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज... निवास के ग्राम मेहरासिवनी दादर मोहल्ला में पत्थर से टकराकर गिरे दो बाईक सवार, आई गंभीर चोट एक को किया जबलपुर रेफर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 12, 2021

ब्रेकिंग न्यूज... निवास के ग्राम मेहरासिवनी दादर मोहल्ला में पत्थर से टकराकर गिरे दो बाईक सवार, आई गंभीर चोट एक को किया जबलपुर रेफर...




रेवांचल टाइम्स निवास:– निवास थाना अंतर्गत निवास के नजदीकी ग्राम महारासिवनी के दादर गाँव के पास  तेज रफ़्तार वाईक सवार युवक पत्थर से टकराकर गिर गए। बाईक में सवार 2 युवक थे। जो की जानकारी अनुसार ग्राम पाठा देवगाँव के रहने वाले बताये जा रहे है। जो की पाठा से मोहगांव की तरफ जा रहे थे। पत्थर से टकराकर दोनों ही रोड के किनारे जख्मी हालत में पड़े हुये थे, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पड़ा हुआ देखा वही 2 ही लोगों को काफ़ी गंभीर चोटें भी है। यह घटना लगभग दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी मौक़े पर ही राहगीरों ने 100 डॉयल और 108 को दी, घटना पर पहुंची 100 की मदद से उन्हें नजदीक स्वस्थ्य केंद्र निवास मे भर्ती करवाया गया, जहां पर निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ने एक युवक को मेडिकल जबलपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य निवास जारी है।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment