BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुल्हे ने अपनी दुल्हन तक पहुंचे के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, गलत घर पहुंच गई बारात, जानें फिर क्या हुआ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 11, 2021

दुल्हे ने अपनी दुल्हन तक पहुंचे के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, गलत घर पहुंच गई बारात, जानें फिर क्या हुआ

 




एक दुल्हे ने अपनी दुल्हन तक पहुंचे के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन बारात गलत घर पहुंच गई, पर दिलचस्प बात यह रही कि गलत घर में भी शादी थी और बारात का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन किसी तरह यह शादी होते-होते बच गई।

दरअसल, यह मामला इंडोनेशिया के से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे ने सेंट्रल जावा के लोसारी गांव जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन बारात गलत घर पहुंच गई। बारात जिस घर में पहुंची थी उस घर में भी बारात का पहले से ही इंतजार किया जा रहा था। समय रहते ही गड़बड़ी पकड़ी गई और गलत शादी होने से बच गई। गूगल मैप ने यह बारात जेंगकोल पहुंचा दी थी।

जेंगकोल में इत्तेफाक से मारिया अल्फा और बुरहान सिद्दीकी की शादी होनी थी। यहां पर दूल्हे बुरहान सिद्दीकी का इंतजार किया जा रहा था। दुल्हन मारिया ने बताया कि उसके परिवार ने महमानों का खुशी-खुशी स्वागत किया, नाश्ता-पानी करवाया और एक-दूसरे को तोहफे भी दिए जा रहे थे।

तभी परिवार के एक सदस्य ने इस गड़बड़ी को पकड़ लिया। फिर बारात के लोगों ने भी माफी मांगी और कहा कि गूगल मैप के कारण हम गलत घर पहुंच गए। इसके बाद बारात को सही गांव में पहुंच गया।

इस तरह खुला मामला

इंडोनेशिया मीडिया के मुताबिक, दुल्हन मारिया के परिजनों ने असली दूल्हे बुरहान सिद्दीकी के परिवार से फोन पर बात की। तो मालूम हुआ कि बारात तो अभी रास्ते में है। क्योंकि हम कुछ समय के लिए एक जगह पर रूक गए थे, इसलिए पहुंचने में देर हो रही है। इसी बीच, गलत दूल्हा मारिया के घर पहुंच गया था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में परिवार ने अपने तोहफे वापस उठाए और गलत बारात को घर से निकला। वहां मौजूद लोग एक-दूसरे का अभिवादन करते और गलती समय रहते पकड़ में आने पर मुस्कुराते भी नजर आए।

No comments:

Post a Comment