BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम रोजगार सहायक संघ ने सौंपा ज्ञापन वेतन वृद्धि की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 11, 2021

ग्राम रोजगार सहायक संघ ने सौंपा ज्ञापन वेतन वृद्धि की मांग


रेवांचल टाइम्स - सिंगारपुर मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगांव में ग्राम रोजगार सहायक ब्लॉक संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं मनरेगा आयुक्त के नाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  मोहगांव को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं संघ का कहना है कि कोविड-19 जैसी विपरीत समय में जन-जन तक मनरेगा के माध्यम से लाभ पहुंचाते हुऐ। व कोरोना योद्धा की भूमिका निभाते हुए ग्राम रोजगार सहायकों का महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को भारत में प्रथम स्थान दिलाने में अमूल्य योगदान रहा है। इसके बावजूद सरकार हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस हेतु हमारी सरकार से मांग है कि हमारी वेतन वृद्धि की जावे व अन्य प्रशासनिक अमलों की तर्ज पर हमें भी सुविधा मुहैया कराई जावे। उक्त मांगों को लेकर जनपद पंचायत मोहगाँव के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने  ज्ञापन सौंपा गया।

No comments:

Post a Comment