BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकानों पर खमरिया पुलिस की दबिश....देखिए वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 11, 2021

जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकानों पर खमरिया पुलिस की दबिश....देखिए वीडियो

 




कच्ची शराब बनाने हेतु 12 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2400 लीटर लाहन एवं शराब की 2 भट्टियाॅ की गयी नष्ट

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


          आदेश के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/शहर उत्तर श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी मोह. इसरार मंसूरी के मार्ग निर्देशन मे थाना प्रभारी खमरिया, सुश्री निरूपा पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने गधेरी के जंगल में दबिश देते हुये 12 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2400 लीटर लाहन नष्ट किया गया है।


              थाना खमरिया अंतर्गत आज दिनाॅक 11-4-21 को ग्राम गधेरी के जंगल में पारसपानी एवं ढोलक घाट क्षेत्र में अवैध शराब उतारे जाने की विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से खमरिया पुलिस द्वारा दबिश दी गयी, पुलिस की आहट पाकर शराब बनाने वाले जंगल में भागने  में सफल हो गये,   आसपास जंगल मे सर्चिंग के दौरान झाड़ियों एवं गड्ढा्रे में अलग-अलग स्थानो में 12 ड्रमों में लगभग 2400 लीटर लाहन भरा हुआ मिला, ड्रमों में भरा 2400 लीटर लाहन जिससे लगभग 700 लीटर शराब बनायी जाती, को एवं शराब उतारने हेतु तैयार की गयी 2 भट्टियों को नष्ट करते हुये कच्ची शराब उतारने वालों के सम्बंध मे पतासाजी की जा रही है।


 उल्लेखनीय भूमिका -  थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम के सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, आरक्षक, शिव प्रसाद,  नीलकंठ पटेल,  अनिरूद्ध बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment