BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 11, 2021

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग



शहडोल. मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले में आज दोपहर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. हालांकि ये झटके अधिक तीव्रता के नहीं थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही. जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकल आए.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कहां था, इसके बारे में अभी तक केंद्र की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. भूकंप के झटकों की वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. हालांकि शहडोल और आसपास के इलाको में भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गए.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से पहले बीते दिनों उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई प्रदेशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम जैसे प्रदेशों में पिछले हफ्ते भूकंप आया था. हालांकि इन राज्यों में भी भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इस वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. बिहार के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए, लेकिन वहां से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. बंगाल से सटे इलाकों में भूकंप के झटकों से मामूली क्षति की सूचना है.

No comments:

Post a Comment