BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर प्रशासन का सख्त रवैया, दुकानें सील करने की कार्यवाही जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 25, 2021

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर प्रशासन का सख्त रवैया, दुकानें सील करने की कार्यवाही जारी


मण्डला 25 अप्रैल 2021 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है एवं निर्धारित समय में अत्यावश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। जिले में अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर कोरोना नियंत्रण के दिशा-निर्देशों का राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगरी निकाय तथा जनपद के अमले द्वारा पालन कराया जा रहा है। साथ ही कर्फ्यू के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रशासन अब सख्त रवैया भी अपना रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के गणेश इलेक्ट्रॉनिक दुकान और अग्रवाल हार्डवेयर को दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर सील किया गया। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, नायब तहसीलदार निर्मल पटले एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार बम्हनी में भी कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की गई। साथ ही राजस्व एवं पुलिस के अमले द्वारा पैदल मार्च कर कर्फ्यू के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अनावश्यक बाहर घूमने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।


No comments:

Post a Comment