BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घटिया ग्रेवल रोड बनाकर, निकाली गई लाखों रुपयों की स्वीकृति से अधिक राशि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 13, 2021

घटिया ग्रेवल रोड बनाकर, निकाली गई लाखों रुपयों की स्वीकृति से अधिक राशि

 


मामला जनपद पंचायत मेंहदवानी के ग्राम पंचायत कन्हारी एवं जरहानैझर की चार माह बाद भी जांच का इंतजार...


रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में भ्रष्ट और भ्रष्टाचार का बोलबाला शिकायतों के बाद भी नही होती है कोई कार्यवाही केवल शिकायत कर्ता को किया जाता है परेशान भृष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच-सचिव, ठेकेदार एवं संबंधित जनपद अधिकारियों ने डकार लिए 20/25 लाख रुपए।

       ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास के नाम पर आवंटित राशियों की हेरा-फेरी बड़े पैमाने पर की जाती है और ग्रामीणों को खुश करने में ग्राम पंचायत कर्मी नाकाम रहते हैं। वहीं पंचायती राज में प्रशासनिक तौर तरीकों को पंचायत कर्मी राशियों को दखल करने में सफल रहते हैं। इसी तरह की ताजा मामला जनपद पंचायत मेंहदवानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हारी एवं जरहानैझर का है। जहां कन्हारी पंचायत में सन् 2015/16 एवं 2016/17 में तीन ग्रेवल रोड पंचायत द्वारा निर्माण कराया गया था। जो कि घटिया कार्य करवाया गया था। जहां मजदूर पेमेंट एवं ठेकेदार की फर्जी बिल पेमेंट के बाद भी सड़क निर्माण हेतु आवंटित राशि में से तीनों ग्रेवल रोड़ों में करीब 10लाख18हजार की ओवर राशि निकाशी की गई। वहीं ग्राम पंचायत जरहानैझर में सन् 2015/16 एवं 2016/17 में चार ग्रेवल रोड़ों की निर्माण पंचायत द्वारा कराई गई थी। जो नाम मात्र के बनाए गए थे। जहां मजदूरी पेमेंट एवं ठेकेदार की फर्जी बिल पेमेंट के बाद भी करीब 10/15 लाख राशि की हेरा-फेरी की गई है। जो कि कन्हारी एवं जरहानैझर सरपंच, सचिव, ठेकेदार एवं संबंधित जनपद अधिकारियों द्वारा करीब 20/25 लाख रुपए डकार लिए गए। जिसकी शिकायत जनपद सीईओ मेंहदवानी को 23-12-2020 एवं 30-12-2020 को की गई थी। जो करीब 4 माह होने जा रही है। आखिरकार सीईओ द्वारा गम्भीर भ्रष्टाचार का मामले की जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है। शिकायत कर्ता द्वारा शिकायत आवेदनों की अंतिम जांच प्रतिवेदन की नकल 04-03-2021 को जनपद द्वारा चाही गई थी परन्तु पंचायत इंस्पेक्टर झरिया द्वारा शिकायत कर्ता को 23-03-2021,06-04-2021 एवं 20-04-2021 को पेशी पर पेशी बढ़ाते जा रहा है। जांच प्रतिवेदन की नकल के विषय में चर्चा भी नहीं की जा रही है। क्या यही शासन के नियम में इसी तरह कानूनों में प्रावधान है। शिकायत कर्ता जनपद कर्मियों एवं सीईओ मेंहदवानी से परेशान होकर 25-03-2021 को जिला पंचायत सीईओ डिण्डौरी को जांच करवाने हेतु आवेदन दिया है। बिस्वास है कि आवेदन की निष्पक्ष जांच जल्द से जल्द करवाई जाएगी।

रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment