घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस
रेवांचल टाईम्स :- प्रशासन की लापरवाही से ट्रेक्टर में नगर के अंदर से ले जाया गया शव इसमे शासन की सूझबूझ समझे या लापरवाही
आला अधिकारी खुद की लापरवाही से झाड़ते रहे पल्ला
चौरई(छिंदवाड़ा) - मानवता को शर्मशार करती प्रशासन की व्यवस्था कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मानवता को हिला देने वाला मामला चौरई से लगे नवेगांव ग्राम पंचायत का इसमे सामने आया। यहां के 62 साल के व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध होने पर परिजनों ने पंचायत सचिव को सूचना दी। घंटों इंतजार के बाद आई एम्बुलेन्स 108 के कर्मचारियों ने संदिग्ध को एम्बुलेंस में डालने से इनकार कर दिया। ऐसे में तड़पते हुए मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भी प्रशासनिक लापरवाही कम नहीं थी कि उन्होंने 3के ओर नया कारनामा किया
नगरपालिका के ट्रेक्टर में शव नगर के भीतर से गुजरता हुआ मोक्षधाम पहुँचा। कोरोना संदिग्ध का शव होने से बाजार में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक नगर से लगे नवेगांव के 62 साल के मृत कुछ दिनों से बीमार थे,सीटी स्कैन में उन्हें कोरोना के लक्षण सामने आए थे। रिपोर्ट के आधार पर परिजनों ने इसकी सूचना जनपद सदस्य कन्हिया वर्मा को दी। उन्होंने सचिव को जानकारी दी,इसके 1 घंटे बाद भी कोई प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुँची। इसके बाद शिकायत एस डी एम के पास पहुची गई तो 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गई। एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने संदिग्ध को खुद बैठने के लिए,लेकिन संदिग्ध की हालात गंभीर होने से वे उठने में असमर्थ रहे। परिजनों ने भी कोविड नियमों का हवाला देकर खुद उन्हें एम्बुलेंस में बैठाने को कह दिया। इस दौरान एम्बुलेंस में बैठाने में हो रही देरी के दौरान संदिग्ध मृत व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद बीएमओ मौके पर पहुँचे।
शव लेकर नगर के बाजार से गुजरा ट्रेक्टर इधर इस मामले में प्रशासन की दूसरी बड़ी लापरवाही मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर सामने आई। नगरपालिका के खुले ट्रैक्टर में संदिग्ध के शव को प्रशासन ने मोक्षधाम तक ले गया। इस दौरान बाईपास मार्ग की जगह शव को नगर के मुख्य बाजार से होते हुए ले जाया गया। नगर के लोगों ने इसका विरोध जताते हुए संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।


No comments:
Post a Comment