रेवांचल टाईम्स :- पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मंडला जिले के बम्हनी बंजर के निवासी दीपक पटैल पिता रवि पटैल उम्र 24 वर्ष जो कि राइट टाउन स्थिति पी सी ज्वेलर्स के काम करता था और पास के अपार्टमेंट में रहता था वही बीती शाम दीपक अपने कमरे में था लेकिन उसके कमरे से किसी प्रकार की गतिविधि किसी को नजर नही आई। तो तत्काल सूचना ज्वेलर्स के गार्ड ने जाकर आवाज दी लेकिन अंदर से आवाज नही आई।
जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा कर अंदर जाकर देखा तो दीपक फंदे में लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिस्से मोके में पहुंच पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मार्ग क़ायम कर मामले को जॉच मे लिया। वही पुलिस को मौके में किसी प्रकार का सुसाईट नोट या दीपक ने फांसी की कारण से लगाई है किसी प्रकार के कोई सबूत नही मिले है। बहरहाल पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment