रेवांचल टाईम्स :- अपनी जनता के दुख से दुखित होकर बालाघाट जिले के विधानसभा क्षेत्र वारासिवनी के विधायक एवं मध्य प्रदेश खनिज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील में कलेक्टर बालाघाट एवं जिला प्रशासन द्वारा कोविंड-19 सेंटर नहीं खोले जाने का आरोप लगाया गया माना जा रहा है कि बालाघाट जिले में विधायक प्रदीप जायसवाल के कथन के अनुसार कोरोना वायरस के तहत सरकार के द्वारा लूटपाट किया जा रहा है आगे बताया गया कि जिले में कोरोना वायरस के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है इस मामले में प्रदेश सरकार को उचित कार्रवाई एवं वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना वायरस सेंटर नहीं खोलने की भारी चिंता जताई गई है इससे स्पष्ट साबित होता है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस के नाम पर सरकार की संपत्ति का दुरुपयोग कर अपनी वाहवाही लूटने के लिए दिखावा के लिए पी आर ओ कार्यालय से समाचार प्रकाशित किया जाता है जो असंवैधानिक है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा एवं जिला कलेक्टर के द्वारा वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में पक्षपात किया जा रहा है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment