रेवांचल टाईम्स :- कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने छिंदवाड़ा जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ही जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं और 8 अप्रैल की रात्रि 8 बजे से 16 अप्रैल 2021 की सुबह 6 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन लगाया गया है। इसे लेकर किसी भी तरह से परेशान ना हो। लॉकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छूट दी गई है । सब्जी और फल हाथ ठेला चालकों द्वारा घर - घर जाकर विक्रय करने की छूट रहेगी। जिनकी सूची मोबाइल नंबर के साथ पूर्व में भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह किराने की सामग्री आदि भी होम डिलीवरी व पथ विक्रेताओं के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इसीलिए कल अनावश्यक घरों से बाहर निकल कर बाजारों में भीड़ ना लगाएं। आवश्यकता अनुरूप घरों से कम से कम व्यक्ति ही बाहर निकल कर आवश्यक सामग्री खरीद लें। ये सामग्रियां संपूर्ण लॉकडाउन अवधि के दौरान भी होम डिलीवरी द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं, इसीलिए कल किसी भी तरह की हड़बड़ी से बचें । जहां तक संभव हो अपने घर पर ही रहें और स्वयं को तथा अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
छिन्दवाड़ाजीतेगाकोरोना_हारेगा

No comments:
Post a Comment