BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इलाज के अभाव में एक सप्ताह के अंदर तीन पत्रकारों का हुआ निधन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 24, 2021

इलाज के अभाव में एक सप्ताह के अंदर तीन पत्रकारों का हुआ निधन



आयोग ने दो मामलों मे लिया संज्ञान मांगा जाबब...


रेवांचल टाईम्स :- मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने मानव अधिकार हनन से जुडे दो मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से प्रतिवेदन मांगा है।


   वही मण्डला जिले में कोरोना से पीडित तीन पत्रकारों का इलाज के अभाव में निधन हो गया। कोरोना संक्रमण से एक सप्ताह के अंदर तीन पत्रकारों श्री संतोष तिवारी, श्री मदन पराते और वरिष्ठ पत्रकार श्री सलिल राय के  निधन ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खडा कर दिया है। वहीं, प्रतिदिन कोविड-19 के तहत जारी गाईडलाईन और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश भी ढेर हो गये। इसीलिये इलाज के अभाव में पत्रकार साथी दम तोड रहे हैं। इस मामले में आयोग ने अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से 6 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है।


जमीन पर 18 घंटे लेटा रहा बुजुर्ग मरीज, खम्भे से बंधा था आक्सीजन सिलिण्डर


      सिवनी जिले से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था और लापरवाही की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहां एक मरीज अस्पताल के बाहर जमीन पर लेटा हुआ है। मरीज के साथ लगे खम्भे में आक्सीजन सिलिण्डर लगा हुआ है और उसी सिलिण्डर से उसे आक्सीजन मिल रही है। मरीज के साथ उसकी रिश्तेदार महिला भी बैठी रही। इस मामले में आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिवनी (म.प्र.) से 6 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है।

No comments:

Post a Comment