BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गेहूँ की फसल जल कर हुई ख़ाक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 6, 2021

गेहूँ की फसल जल कर हुई ख़ाक



 रेवांचल टाइम्स  - अंजनियां मंडला जिले की बिछिया तहसील के अंतर्गत ग्राम करियागाव में 10 किसानों की गेहूँ की फसल जल कर बर्बाद हो गई जिसमें करीब 13 से 14 एकड़ गेहूं की फसल जल कर पूरी तरह बर्बाद हो गई जिसमें अन्नदाता को  लाखों का नुकसान हुआ है ।फसल जलने की वजह अज्ञात बतलाई जा रही है।जिन किसानों की फसल जली है उनमें से कुछ बहुत गरीब बतलाए जा रहे है आग लगते ही तुरंत गाँव की जनता ओर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम किया प्रशानिक अमला मौके पर पहुँच कर किसानों की मदद करते हुए नजर आए जिसमें चौकी प्रभारी अंजनिया दुर्गा प्रसाद नगपुरे ओर चौकी स्टाफ मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का काम किये 

वही राजस्व अमले से अंजनिया नायाब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी आर.आई शैलेश गौर ओर हल्का पटवारी दयासागर के द्वारा पंचनामा प्रतिवेदन बना कर फसल नुकसानी का जायजा लिया गया.!

  जिन किसानों की फसल जल कर बर्बाद हुई है उनमें मुख्य किसानों के नाम इस प्रकार है.

1. अम्मावती पटेल कुल रकबा 1.70 एकड़

2.सुधीर पटेल- 4.60 एकड़

3 होला राम 

करन भावरे 20 पाइप ओर एक मोटर

4 दीपक साहू 20 पाइप

5 भुवन लाल 0.50  एकड़

6 रामगोपाल 0.50 एकड़

7 गुड्डा भावरे 1.50 एकड़

8 मुन्ना साहू     1.50 एकड़

9 कोमल भावरे 2 एकड़

No comments:

Post a Comment