BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने प्रशासन हुआ सख्त, मास्क न पहनने वालों के काटे गए चालान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 6, 2021

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने प्रशासन हुआ सख्त, मास्क न पहनने वालों के काटे गए चालान..



रेवांचल टाईम्स :-  कोविड-19  के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार  मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई  मुख्य मार्ग में  की गई।  कार्रवाई के दौरान  बिना मास्क पहने बाजार में तफरी करने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों  के चालान काटे गए तथा मास्क का वितरण भी किया गया। 


अवंती बाई चौराहा में जिला प्रशासन नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई एसडीओपी रवि प्रकाश कोल, सब इंस्पेक्टर अनुराग जानदार सीएमओ राकेश शुक्ला एवं नगर परिषद का अमला तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।



 बसों के भी काटे चालान - बिना मास्क पहने यात्रियों को बसों में ना बैठाने की हिदायत


संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुख्य बस स्टैंड में बाहर से आने वाली ऐसी बसें जिनमें बैठे यात्रियों ने मास्क नहीं लगाया और ना ही बस के स्टाफ ने उन्हें इसके लिए हिदायतें ऐसे बस कंडक्टर और बस चालकों का भी चालान काट कर भविष्य में कोविड-19 के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।


No comments:

Post a Comment