जबलपुर के कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली से विवाद ने इतना तूल पकड़ा की आधा सैकड़ा लोग एक परिवार पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने पहुँच गए । घबराए पीड़ित परिवार ने इस संबंध में स्थानीय थाना कोतवाली में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है । इधर पुलिस ने शिकायकर्ता की शिकायत पर जाँच शुरू कर दी है ।
बताया जा रहा है कि सुशील ताम्रकार की कोदूलाल बर्तन वाले नाम की कोतवाली में दुकान है । 31 मार्च को सुशील ताम्रकार के भतीजे की मोटर सायकिल से शुभम सोनी नामक युवक को टक्कर लग गई थी । इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में वाद विवाद हो गया था । वही इस घटना की शिकायत भी कोतवाली थाने मे शुभम सोनी द्वारा की गई थी । जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात को शुभम सोनी अपने साथियों के साथ पीड़ित सुशील ताम्रकार में घर पर हमला करने पहुँच गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़ित सुशील ताम्रकार और उनके परिवार के लोग शुभम सोनी और उसके साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुच गए ।

No comments:
Post a Comment