BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आरटीओ की वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक ने आरक्षक का पैर कुचला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 3, 2021

आरटीओ की वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक ने आरक्षक का पैर कुचला






नेशनल हाइवे - 7 में आरटीओ में पदस्थ आरक्षक को ट्रक ने रौंदा वाहन चैकिंग के दौरान हुआ हादसा आरक्षक को गम्भीर हालात मे जबलपुर किया गया रैफर


जबलपुर । बरगी थानांतर्गत आने वाले सुकरी और कलादेही के बीच आज सुबह आरटीओ चेकिंग चल रही थी इसी बीच तेज़ गति से आ रहे एक ट्रक ने आरटीओ में पदस्थ आरक्षक के पैरों पर ट्रक चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया ।     

              


               

 जानकारी अनुसार हर बार की तरह आज सुबह भी जबलपुर आरटीओ की टीम द्वारा नेशनल हाइवे - 7 में सुकरी और कलादेही के बीच पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान लगभग 8:30 बजे के आसपास ट्रक क्रमांक HR-38-X-9366 नागपुर से जबलपुर की तरफ आ रहा था जिसे आरक्षक प्रदीप चौधरी ने रोकने का प्रयास किया किंतु ट्रक चालक ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए आरक्षक के ऊपर चढ़ा दिया । यह तो अच्छा हुआ की आरक्षक वाहन चालक की नियत को समझते हुए मार्ग से कुछ किनारे हुआ इसी दौरान ट्रक उसके दोनों पैरों को रौंदते हुए आगे निकला गया । इसी बीच ट्रक चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया ।

सड़क हादसे में घायल आरक्षक को उसके साथियों द्वारा 108 की मदद से जबलपुर के एक निज़ी अस्पताल में ईलाज के लिए भिजवाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा आरक्षक का ईलाज किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि इस सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रदीप चौधरी के दोनो पैरों में फ्रैक्चर हो गया है साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गम्भीर चोटें भी आई है ।                                                                                 घटना की जानकारी लगते ही बरगी पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक क्रमांक HR-38-X-9366 को अपने कब्जे में लेते हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है ।

No comments:

Post a Comment