BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक तरफ कोरोना का कहर और दूसरी तरफ लापरवाह लोग, लग रही बाजारे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 25, 2021

एक तरफ कोरोना का कहर और दूसरी तरफ लापरवाह लोग, लग रही बाजारे...



रेवांचल टाईम्स :- कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बाजार हाट दुकानों को बंद कर दिया है और जो दुकानें खुल रही है जिन्हें प्रशासन की अनुमति दी गई है पर आज भी मुख्यालयों से लगे कस्वा बस्ती में बाजार जैसी भीड़ भाड़ देखी जा रही है लोगों को न ही मास्क पहने नजर आ रहे है और न सामाजिक दूरी दिखाई पड़ रही वही जबकि प्रशासन के सख्त आदेश है कि सभी बाजार और भीड़ भाड़ वाली दुकान बंद रहेगी इसके बावजूद भी ग्राम चाबी में लग रहा प्रातः काल बाजार 

ब्लाक मोहगांव के ग्राम चाबी में जिले मे लगे लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही रही हैं।

 ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा लोगो की सहूलियत के देखते हुए सुबह 5 बजे से 8 बजे तक आवश्यक सामग्रियों की दुकान खोलने की छूट दी गई है लेकिन इसका फायदा अन्य व्यापारी उठा रहे हैं। ग्राम चाबी में प्रातःकाल 5 बजे से 8 बजे तक जम कर भीड देखने को मिलती है एवं आवश्यक सामाग्री के साथ साथ जबरन भीड़ लगी जा रही है वही इन लोगो की आड़ में अन्य व्यापारी भी अपनी दुकान लगा कर नियमो की धज्जियां उड़ा रहे  हैं । सब्जी विक्रेता भी जमीन पर बैठ कर सब्जियों का विक्रय कर रहे  हैं ।

No comments:

Post a Comment