BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तहसीलदार ने की छापे मार कार्यवाही कर शारदा ढाबा में से अवैध शराब की जप्त.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 25, 2021

तहसीलदार ने की छापे मार कार्यवाही कर शारदा ढाबा में से अवैध शराब की जप्त....



रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी से लेकर गांव गांव हो या शहर कोने कोने से लेकर सभी स्थानों में जगह-जगह खुलेआम बेची जा रही देसी एवं विदेशी शराब शाहपुरा बिछिया चौकी अंतर्गत कोरोना कर्फ्यू के दौरान दौरे पर निकले तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने शारदा ढाबा पर दबिश देते हुए अवैध शराब पकड़ी जानकारी के मुताबिक शारदा ढाबा में लोगों का जमावड़ा लगा था उसी दौरान शहपुरा तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की नजर ढाबे पर पड़ी और उन्होंने देखा कि यहां काफी भीड़ लगी है और वे तत्काल समझ गए भीड़ को अलग करते हुए तलाशी के दौरान 26 पाव मसाला 22 पाव प्लेन 12 बियर की बोतल जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जब्ती शराब को बिछिया चौकी के सुपुर्द कर दिया गया इसी के साथ शाहपुरा तहसीलदार ऋषभ ठाकुर लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर में रहे सुरक्षित रहे 2 गज की दूरी बनाकर रखें और मास्क हमेशा पहने.. डिंडोरी मुख्यालय में भी इन दिनों धड़ल्ले से अवैध शराब मंडला बस स्टैंड से लेकर सुखार तक जगह-जगह बेची जा रही अवैध शराब फिर भी आबकारी विभाग और प्रशासन मौन है आखिर क्यों?



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment