BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समस्त व्यापारी संघ के द्वारा मंगलवार को लगने वाली अंजनिया की साप्ताहिक बाजार रहेगी बंद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 12, 2021

समस्त व्यापारी संघ के द्वारा मंगलवार को लगने वाली अंजनिया की साप्ताहिक बाजार रहेगी बंद



रेवांचल टाइम्स - अंजनिया आज दिनांक 12 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को ग्राम पंचायत अंजनिया भवन में स्थानीय प्रशासन एवं व्यापारी संघ की बैठक रखी गई। मंगलवार की साप्ताहिक बाजार के संबंध में रखी गई इस बैठक में यह   निर्णय लिया गया कि मंगलवार को अंजनिया की बाजार एवम स्थानीय दुकानें  व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। केवल चिकित्सा सेवा , दवा दुकान और दूध डेयरी जैसी अति आवश्यक सेवाएं इस तारतम्य में बंद नहीं रखी जाएंगी।

इस अहम बैठक में ग्राम पंचायत अंजनिया सरपंच  सुधीर मरावी, उपसरपंच  विनोद  पटेल , जनपद सदस्य  एव कृषि समिति अध्यक्ष पारुल पांडे , नायब तहसीलदार सुश्री शीतल चंद्रवंशी , चौकी प्रभारी राजेंद्र सिलेवार , व्यापारी संघ अध्यक्ष  समीर झा, व्यापारी बंधु , पंचायत के सदस्यगण , ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

अंजनिया व्यापारी संघ के अध्यक्ष  समीर झा ने सभी व्यापारी बंधुओं से मंगलवार के दिन दुकान बंद  रखने के लिए निवेदन किया है

No comments:

Post a Comment