BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले के विद्युत विभाग के ठेकेदार एवं उपयंत्री कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की ग्रामीणों ने माँग.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 3, 2021

जिले के विद्युत विभाग के ठेकेदार एवं उपयंत्री कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की ग्रामीणों ने माँग....



रेवांचल टाइम्स :- लोगो से काम करने के एवज में रिश्वत माँग माँग कर आज आय से अधिक बना लिया गया जिसकी शिकायत के साथ साथ अब इन विभाग में कार्य कर रहे उपयंत्री और ठेकेदारों की आय से अधिक सम्पत्ति अर्जन करने का आरोप लग रहे है साथ ही जाँच की माग की जारही है।

  बालाघाट जिले में विद्युत विभाग के ठेकेदार एवं समस्त सेक्टर उपयोग के द्वारा किसानों से अवैध वसूली कर अपना निजी स्वार्थ साधा जा रहा है



सूत्र बताते हैं कि बालाघाट जिले के विद्युत विभाग के समस्त ठेकेदार एवं समस्त उपयंत्री के द्वारा टी सी कनेक्शन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करते हुए किसानों का शोषण किया जा रहा है बता दें कि ठेकेदार एवं विद्युत विभाग के उपयंत्री के द्वारा शासन के निर्देशन अनुरूप किसानों से उचित धनराशि न लेते हुए अधिक राशि लिया जा रहा है एवं किसानों को टी सी कनेक्शन के रूप में दिए गए राशि का पावती भी नहीं दिया जा रहा है यहां एक जांच का विषय है


ऐसे अनेक कार्य है जैसे विद्युत पोल लगाना ट्रांसफॉर्मर लगाना मीटर लगाना एवं अन्य कार्य में अवैध वसूली किया जा रहा है


बता दें कि शासन द्वारा 2012 में विद्युत विभाग को ठेकेदारी में दिया गया था जब से ठेकेदार एवं उपयंत्री अपनी मनमानी करते हुए अपना निजी स्वार्थ साथ रहे


लोगों का कहना है कि ठेकेदार एवं उपयंत्री की  आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में शासन द्वारा सीबीआई जांच कराई जाए


बालाघाट जिले में विद्युत विभाग के कई ऐसे ठेकेदार हैं जिनके पास 2012 में मोटरसाइकिल तक नहीं थी वर्तमान स्थिति में आज बालाघाट जिले के कई ठेकेदारों के पास फोर व्हीलर टू व्हीलर 407 एवं कई निजी प्लाट एवं जमीन खरीदा गया हैय और करोड़ों की संपत्ति से मकान बनाया गया क्या इनकी मासिक आय कितनी होगी जो 8 साल के अंतराल में करोड़पति बन चुके हैं लोगों का मांगना है कि ऐसी विषम परिस्थिति में देश प्रदेश एवं गांव का विकास क्या हो पाएगा


ऐसी विषम परिस्थिति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा बालाघाट जिले के समस्त ठेकेदार एवं उपयंत्री की आय से अधिक संपत्ति के मामले में उचित जांच करवा कर इनकी संपत्ति को राजसात किया जावे


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment