रेवांचल टाइम्स - जुन्नारदेव कल जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के पश्चिम कोयलांचल क्षेत्र के बाद आज शनिवार एसडीओपी एस के सिंह थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने लॉक डाउन पीरियड में और चुस्त दुरुस्त होकर कड़क कोरोना नियमों का पालन होवे और उन्हें मिली शिकायत अनुसार शहर भर में बिन नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर फुल जोश में मछरा रहे लड़को व कोरोना कालीन अवसर पर बेवजह तफरी करने वालो लोगो के खिलाफ मुहिम चलाई गई जिसके तहत थाना प्रभारी ने तीन टीम गठित कर शहर के मुख्य मार्गो सहित रामलीला मंच थाने के सामने डॉ एसपी मुखर्जी चौक पर तैनात किया व खुद शहर में अपने मातहत बल के साथ चौकसी रखे हुए है डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक पर तैनात उपनिरीक्षक क्रमशः एकता सोनी कोसले ने सर्कस रूपी एक मोटरसाइकिल बिना बिन दस्तावेज की पकड़ कर कार्यवाही की उधर थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने भी 3 से 4 मोटरसाइकिलों को पकड़कर कार्यवाही की दूसरे तरफ उपनिरीक्षक सिसराम भी ताबड़तोड़ पुलिसिंग करते दिखे।।
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के एक पृथक से सूक्ष्म आदेश के मद्देनजर जहाँ देशी विदेशी शराब दुकानों पर नकेल डली है वही कुछ जगलर और तड़ीपार रूपी घाग अवैध शराब कारोबारी शहर के चुनिन्दा वार्डो में देशी का पाव इंग्लिश की बोतल धड़ल्ले से निकम्मे आबकारी विभाग की दम पर दुगने तिगने दामों पर बेरोकटोक बेच रहे है
जिसमे प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 8.12 .17.2 .18 में राशनिंग की तर्ज पर काम चालू है इसी बीच वार्ड 8 की जनता जनार्दन ने थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी से इस ओर सख्त कार्यवाही की मांग की है


No comments:
Post a Comment