मण्डला 23 अप्रैल 2021 जनअभियान परिषद के समन्वय से मंडला जिले में ’मैं कोरोना वालंटियर’ अभियान अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। इस अभियान में लोगों को कोविंड महामारी के प्रति सजग एवं समाज को सुरक्षित रखने के बारे में बताया जा रहा है। मैं कोरोना वालंटियर अभियान के अंतर्गत विकासखंड मोहगांव में भी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के स्वेच्छिक संगठन प्रस्फुटन समिति के नवांकुर संस्था के सी.एम.सी.एलडीपी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा अपने गाँव में स्वेच्छा से शासन के अभियान में सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में चिरौंजी लाल बंसल लोगों को अनेक प्रकार से जागरूक कर रहे हैं। बंसल गांव में लोगो को मॉस्क पहनना, दो गज की दूरी बनाये रखना, बार-बार हाथों को साबुन से धुलना, सेनेटाइजर का उपयोग करते रहना, बिना आवश्यक काम से बाहर नही जाना, गर्म पानी का उपयोग करना तथा घरेलू नुस्खे के उपयोग से कोरोना से बचने के बारे में बता रहे है। साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान में भी समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रस्टफुटन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गांव में घर जा कर लोगों को जागरूक कर टीका लगाने के लिए केंद्र तक पहुंचाने का कार्य भी करते है। कोरोना जागरूकता अभियान को दृष्टिगत रखते हुऐ समिति द्वारा अब तक 312 लोगों को मॉस्क वितरण कर लोगों को महामारी से बचने के उपाय बताए गए। श्री चिरोजी बसल सदस्यों के साथ मिलकर उसी प्रकार गांव कसोटा पंचायत मुनू में समिति के अध्यक्ष और सदस्य अंकुर मिश्रा द्वारा टीका करण केंप में गांव के लोगों पेरित कर 56 लोगों को टीकाकरण करवाया इसी प्रकार ओढारी के अध्यक्ष एवं सदस्य मिलकर 155 लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने में सहयोग दिये इसी तरह चाबी के अध्यक्ष तीरथ यादव व सदस्य मिलकर गांव में लोगों को मॉस्क लगाना तथा साबुन से हाथ बार-बार धुलने के लिए पेरित कर जागरूक किया तीरथ यादव एवं सदस्य कोरोना महामारी के बढोतरी की स्थिति को देखते हुऐ सभी स्वेच्छिक संगठन प्रस्टफुटन नवांकुर समिति के सदस्य किसी तरह से बीमारी से बचने के उपाय लोगों को बताते हैं।
Friday, April 23, 2021
चिरौंजी लाल बंसल चला रहे जन जागरूकता अभियान

Tags
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment