रेवांचल टाइम्स(शालू अली):- नगर पालिका परिषद नैनपुर के द्वारा प्रतिवर्ष साप्ताहिक एवं दैनिक बुलेट की बाजार शुल्क वसूली का ठेका सार्वजनिक नीलामी कर ठेकेदार को सौंपा जाता आ रहा है बैठकी बाजार वसूली से नगर पालिका परिषद नैनपुर को प्रतिवर्ष लाखों रुपए की आय होती है।
इस वर्ष भी परिषद के निर्णय अनुसार नगर पालिका के द्वारा निर्धारित कार्यवाही पूर्ण कर साप्ताहिक एवं दैनिक वसूली ठेका नीलामी करने की कार्रवाई की गई है इस ठेकेदारों को मानसिकता के चलते भारी कशमकश के बीच अपनी सूझबूझ से मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे व अध्यक्ष नरेश चंद्रोल की उपस्थिति में 31 मार्च 2020 को नगर पालिका टाउन हॉल में निविदा आमंत्रित की गई जिसमें 6 ठेकेदारों ने अपने निर्धारित दस्तावेज व निर्धारित समय पर बंद लिफाफे जमा किए गए पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल सहित पार्षदों व राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में दैनिक एवं साप्ताहिक बैठक की बाजार वसूली ठेका के लिफाफे खोले गए जिसमें सबसे अधिक दर साप्ताहिक बैठक की वसूली ठेका 14 लाख 38 हजार नौ सौ रुपए एवं दैनिक बैठकी बाजार 10 लाख 11 हजार 500 रुपये ठेकेदार मदन गोपाल जांगड़े नैनपुर की रही उपरोक्त वसूली 1 वर्षीय के लिए ठेका में सभी अवश्यक कार्यवाही करते हुए 1 अप्रैल 2001 गुरुवार से वसूली प्रारंभ करने आदेश जारी किए गए!

No comments:
Post a Comment