यह कैसा दोहरा मापदंड क्या शराब की दुकान पर कोरोना संक्रमण नही होंगा?
रेवांचल टाईम्स :- शराब प्रेमी बिगाड़ सकते कोरोना का गणित शराब प्रेमी लॉकडाउन के नियमो की उड़ाएंगे धज्जिया शराब दुकाने शुरू रखना प्रशासन का गलत कदम हो सकता है
शराब दुकानों को भी बंद रखने की आवश्यकता
सौसर/रामाकोना :- कोरोना महामारी को देखते हुवे प्रशासन को जैसे तैसे सामाजिक संघटनो, व्यापारि संघटनो एवम पत्रकार साथियों द्वारा कुम्बकर्णीय नींद से जैसे तैसे जगा दिया और व्यापारी संगठनो के सहयोग से स्वेच्छा से बंद रखा गया।
और जब सामाजिक संघटन, व्यापारी संघटन आगे आकर बंद का समर्थन किया तो प्रशासन अपनी वाहवाही करने के लिए 88 घण्टे का लॉकडाउन लगया गया जो समझ से परे है।
शराब दुकान शुरू रखने से हो सकता कोरोना विस्फोट
इसी बीच 88 घण्टे के लॉक डाउन की घोषणा हुई जिसमें जरूरत की आवश्यक वस्तुओं में शराब को भी जगह देना प्रशासन का गलत फैसला साबित हो सकता है चुकी शराब प्रेमी लॉक डाउन के नियमो की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नही छोडेंगा, कोरोना संक्रमण जब तेजी से बढ़ने के आंकड़े सामने आ रहे है ऐसे में प्रशासन द्वारा शराब दुकानो को शुरू रखा जा रहा है यह प्रशासन का गलत फैसला हो सकता है।
यदि शराब दुकान शुरू होने से कोरोना विस्फोट होंगा तो इसका जिम्मेदार कौन होंगा
जैसा कि प्रसाशन की जो गाइडलाइन तैयार हुई है उसमें आवश्यक वस्तुओं में शराब को भी जगह दी गई है अब ऐसी कोनसी आवश्यक वस्तु शराब बन गई जिससे मनुष्य जीवित रहेंगा।
जब शराब दुकान शुरू रखने का निर्णय प्रशासन का है तो लॉकडाउन की क्या आवश्यकता है एक ओर लॉकडाउन की प्रशासन बात करता है और दूसरी तरफ शराब दुकानों को खोलने की अनुमति देता है ऐसे में प्रशासन पर सवाल उठना लाजवाब है।
आबकारी से आने वाले पैसे से कीमती है इंसान की जान
शासन प्रशासन के इस निर्णय के पीछे आबकारी से अधिक पैसा आने का गणित है इसलिये शराब दुकान शुरू रुखने की बात करता प्रशासन करता है लेकिन दूसरी तरफ 88 घण्टे का लॉक डाउन रखना शासन प्रशासन ढोंग नजर आ रहा है।
एक इंसान की जान से ज्यादा जरूरी कैसे हो सकता है शराब दुकानों का शुरू होना
सामाजिक संगठनो का कहना है कि इस विषम परिस्थिति में प्रशासन का शराब दुकाने शुरू रखना गलत निर्णय है जिसकी सभी सामाजिक एवम धार्मिक संघटन प्रशासन के इस फैसले का विरोध करता है।
इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की आवश्यकता है नही तो शराब प्रेमियो के कारण कोरोना विस्फोट होने में देर नही लगेंगी ।

No comments:
Post a Comment