BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचमी का त्यौहार सुबह से शुरु हुआ पर्व देर शाम तक युवाओं ने मनाया, घर-घर रही धूम, शांतिपूर्वक निपटा त्यौहार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 2, 2021

पंचमी का त्यौहार सुबह से शुरु हुआ पर्व देर शाम तक युवाओं ने मनाया, घर-घर रही धूम, शांतिपूर्वक निपटा त्यौहार

 





रेवांचल टाइम्स :– रंग पंचमी का त्यौहार रंगों की होली का संदेश लेकर आता है। यह रंग हमारे जीवन की शैली से जुडे है। रंग पंचमी का त्यौहार सही अर्थों में रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार पर लोगों ने रंगों की होली खेली। युवाओं के द्वारा ही रंग पंचमी का उत्सव मनाती हुई देखी गयी। किसी ने गुलाल लगाया तो किसी ने रंगों की होली खेली। गांव के गली-मौहल्लों पर होली का यह आनंद देखा गया।


 होली के पांच दिन बाद शुक्रवार को रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर युवाओं और बच्चों की टोलियों ने रंग-गुलाल खेलकर रंगपंचमी पर्व मनाया। इसके साथ ही कई स्थानों में हरिजन युवा समिति के युवाओं ने होली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया।


होली के पांच दिनों बाद रंगपंचमी मनाई जाती है। इस रंगपंचमी पर निवास नगर के ग्राम अमगवां में भी धूम धाम रही। कई स्थानों पर युवाओं और बच्चों की टोलियां रंग-गुलाल खेलती नजर आईं। सुबह से ही के लोग एक-दूसरे को रंगपंचमी की बधाई देते नजर आए। 


रंगपंचमी पर सुबह से पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। युवाओं की टोली की चहल-पहल दिनभर बनी रही।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment