मण्डला 7 अप्रैल 2021
जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत 7 अप्रैल 2021 को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (एच.डब्ल्यू.सी.) भावल ब्लॉक नारायणगंज एवं डिठोरी ब्लॉक नैनपुर में टीबी कार्यक्रम व कोविड-19 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित आमजनों एवं टीबी चेम्पियन्स को एनटीईपी स्टॉफ, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी एवं कोविड-19 के लक्षण एवं निदान के संबंध में जानकारियाँ दी गई। साथ ही एच.डब्ल्यू.सी. में उपस्थित लोगों को मॉस्क का वितरण एवं कोविड-19 वेक्सीनेशन के लाभ के संबंध में बताया गया व कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को सम्मानित किया गया।
गतिविधियों का संचालन हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भावल ब्लॉक नारायणगंज में जिला स्तर से जिला कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सिंह कुशवाह, एसटीएस देवेन्द्र साहू, सीएचओ जयश्री भांगरे एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर डिठोरी ब्लॉक नैनपुर से एसटीएलएस भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, सीएचओ अनीमा शुक्ला एवं अन्य उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment