दिशा-निर्देशों के
उल्लंघन पर दुकानें सील
मण्डला 7 अप्रैल 2021
कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन ना करने के कारण राजस्व पुलिस और नगर पालिका की
संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें माहिष्मति भोजनालय और कादरी बिरयानी को
सील किया गया। इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी मंडला श्री
पुष्पेंद्र अहके, तहसीलदार मंडला देवी प्रसाद चक्रवर्ती, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अश्विनी कुमार, थाना प्रभारी श्री डोहारे
एवं राजस्व पुलिस व नगरपालिका की टीम मौके पर उपस्थित रही। इसी प्रकार दुकानो में
सेनिटाइजर का प्रयोग ना करने, दूरी के लिए गोले स्थापित ना करने, खाद्य सामग्री को पार्सल में ना देने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना
करने तथा मॉस्क का प्रयोग ना करने के कारण दुकानों के सील बंदी की कार्यवाही की
गई। जिला प्रशासन द्वारा सतत् रूप से लोगों को कोविड के दिशा-निर्देशों पालन हेतु
सतत् जानकारी दी जा रही है जिसमें संचार के विभिन्न माध्यमों द्वारा लगातार
निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,
आशा कार्यकर्ता एवं अन्य
विभागों द्वारा सतत् रूप से डोर-टू-डोर लोगों को समझाइश दी जा रही है। दुकानदारों
को जागरूकता पोस्टर बांटे जा रहे हैं।
कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर टीम ने विधिवत कार्यवाही की
गई।
No comments:
Post a Comment