मण्डला 7 अप्रैल 2021
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं जिले के कोरोना नियंत्रण
प्रभारी श्री मनीष सिंह ने जिले के अपने प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का औचक
निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में स्थित कोरोना संक्रमित मरीजों के
लिए बनाए गए वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संक्रमित वार्ड के
प्रभारी चिकित्सक से वार्ड में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य का लगातार फॉलोअप लिया जाए। किसी भी प्रकार
की आपातकालीन स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर उन्हें उचित
स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
श्री सिंह ने कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए
मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाएं, बिस्तरों की संख्या, खानपान तथा दवाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट
कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर वेक्सीनेशन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए विभाग द्वारा बनाई गई
प्रक्रियाओं के बारे में उपस्थित कर्मचारियों से जाना। कोरोना नियंत्रण प्रभारी
श्री सिंह ने कमांड कंट्रोल सेंटर में कार्यरत् चिकित्सकों से उनकी कार्यप्रणाली
के बारे में जाना। उन्होंने कोविड केयर सेंटर और डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर
की व्यवस्थाओं से संतोष जताया।

No comments:
Post a Comment