BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करें - एडीएम कोविड व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 9, 2021

कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करें - एडीएम कोविड व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश


मण्डला 9 अप्रैल 2021

 

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एडीएम मीना मसराम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद, बीएमओ, नगरीय निकाय के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित थे। बैठक में एडीएम श्रीमती मसराम ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन से जारी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की उचित निगरानी करें। इसी प्रकार क्वारेंटाईन रहने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की लगातार जांच करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन में रहने वाले व्यक्ति या परिवार द्वारा लापरवाही बरतने पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना सेम्पल टेस्टिंग के बाद संबंधित व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाईन रहेंगे। ऐसे व्यक्ति द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाए।

एडीएम ने जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाऊन एवं अन्य निर्देशों संबंधी जारी किए दिशा-निर्देशों की चर्चा करते हुए इनके पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं पुलिस अधिकारी माईक्रो एवं कंटेनमेंट क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता के माध्यम से समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए ड्यूटी करें। छुट्टी से वापस आने वाले पुलिसकर्मी अनिवार्यतः जाँच कराएंगे तथा रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाईन का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाईश देते हुए दिशा-निर्देशों का पालन कराएं। सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के माध्यम से कोरोना महामारी पर विजय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर परेशानी होने पर डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर में संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment